From our stylistsहमारे स्टाइलिस्ट से
Monsoon hair care: 5 habits that stop hair-fall बरसात में बाल झड़ना: 5 आदतें जो रोक देंगी
Chapra's humidity makes hair fall worse every July. Five things our stylists tell clients to change at home. छपरा की उमस में जुलाई से बाल ज़्यादा झड़ते हैं। हमारे स्टाइलिस्ट घर पर ये पाँच चीज़ें बदलने को कहते हैं।
Every July the same clients walk in with the same complaint — bahut jhad rahe hain. It is not your imagination. Humidity swells the hair shaft, sweat and rain water sit on the scalp longer, and the hair you would normally lose over a month comes out in a week. Some of it is seasonal and will settle on its own. The rest is habit, and habits you can change. हर जुलाई वही शिकायत लेकर लोग आते हैं — बहुत झड़ रहे हैं। ये आपका वहम नहीं है। उमस से बाल फूल जाते हैं, पसीना और बारिश का पानी स्कैल्प पर देर तक रहता है, और महीने भर में जो बाल गिरते, वो एक हफ़्ते में गिर जाते हैं। कुछ मौसमी है और अपने आप ठीक हो जाएगा। बाकी आदतों की वजह से है, और आदतें बदली जा सकती हैं।
How much is normal? Fifty to a hundred strands a day, monsoon or not. Worry when you can see scalp through the parting, when the ponytail feels visibly thinner, or when hair comes out in clumps rather than strands. कितना गिरना नॉर्मल है? दिन के 50 से 100 बाल, मौसम कोई भी हो। चिंता तब करें जब माँग से स्कैल्प दिखने लगे, चोटी पतली लगने लगे, या बाल एक-एक करके नहीं, गुच्छे में आएँ।
1. Never leave the scalp wet1. स्कैल्प को गीला मत छोड़िए
This is the big one. Wet roots in humid weather are how fungal dandruff starts, and dandruff is behind a large share of the monsoon hair-fall we see. Got caught in the rain on the way to work? Rinse with clean water when you reach home and dry the roots properly — rain water carries dust and pollution that sits on the scalp all day. सबसे ज़रूरी बात। उमस में जड़ें गीली रहें तो फंगल डैंड्रफ शुरू होता है, और बरसात में जो हेयर-फॉल हम देखते हैं उसका बड़ा हिस्सा डैंड्रफ की वजह से होता है। रास्ते में बारिश में भीग गए? घर पहुँचकर साफ़ पानी से धो लीजिए और जड़ें अच्छे से सुखाइए — बारिश के पानी में धूल और प्रदूषण होता है जो दिन भर स्कैल्प पर बैठा रहता है।
Dry with the dryer on cool or low, held a hand's width away, not on hot pressed against the head. Never tie hair, sleep on it, or plait it while damp. ड्रायर कूल या लो पर रखिए, सिर से एक हथेली दूर — गरम करके सिर से सटाकर नहीं। गीले बालों में कभी चोटी मत बाँधिए, न ही गीले सिर सोइए।
2. Wash more often, not less2. धुलाई कम नहीं, ज़्यादा कीजिए
People cut down on washing when hair starts falling, thinking every wash costs them hair. The opposite is true in this season. Sweat, oil and pollution build up at the roots and block follicles. Three washes a week with a mild shampoo is right for most people in Chapra's July and August. If you have dandruff, an anti-dandruff shampoo twice a week — leave it on the scalp two full minutes before rinsing, otherwise the active ingredient does nothing. बाल गिरने लगें तो लोग धोना कम कर देते हैं, ये सोचकर कि हर धुलाई में बाल जाते हैं। इस मौसम में उल्टा है। पसीना, तेल और प्रदूषण जड़ों में जमकर फॉलिकल बंद कर देते हैं। छपरा के जुलाई-अगस्त में हफ़्ते में तीन बार माइल्ड शैम्पू ठीक रहता है। डैंड्रफ है तो हफ़्ते में दो बार एंटी-डैंड्रफ शैम्पू — स्कैल्प पर पूरे दो मिनट रखिए, फिर धोइए, वरना दवा असर नहीं करेगी।
3. Oil before the wash, not after3. तेल धोने से पहले, बाद में नहीं
Oiling helps — as a pre-wash treatment. Warm coconut or almond oil, massaged into the scalp with fingertips for five minutes, left for an hour, then washed out. What does not help is oiling at night and going out the next day with oil still in the hair. In this humidity that oil traps dust against the scalp and feeds the fungus that causes dandruff. Oil that stays in for more than a few hours in monsoon does more harm than good. तेल लगाना फ़ायदा करता है — धोने से पहले। नारियल या बादाम का तेल हल्का गुनगुना करके उँगलियों से पाँच मिनट स्कैल्प पर मालिश कीजिए, एक घंटा छोड़िए, फिर धो लीजिए। फ़ायदा नहीं करता — रात में तेल लगाकर अगले दिन वैसे ही बाहर निकल जाना। इस उमस में वो तेल धूल को स्कैल्प से चिपकाए रखता है और उसी फंगस को खाना देता है जिससे डैंड्रफ होता है। बरसात में कुछ घंटों से ज़्यादा तेल रखना नुक़सान करता है।
Massage with fingertips, never nails. Scratching an already irritated scalp breaks hair at the root. मालिश उँगलियों के पोरों से, नाख़ून से कभी नहीं। पहले से परेशान स्कैल्प को खुजाने से बाल जड़ से टूटते हैं।
4. Change the comb and when you use it4. कंघी बदलिए, और कब करते हैं वो भी
Wet hair stretches and snaps. Comb before you wash, not straight after — and when you do detangle damp hair, use a wide-tooth comb, start at the ends and work up to the roots. A fine plastic comb dragged from the scalp down through wet hair will pull out strands that would have stayed another month. गीले बाल खिंचते हैं और टूटते हैं। कंघी धोने से पहले कीजिए, तुरंत बाद नहीं — और जब गीले बाल सुलझाने हों तो चौड़े दाँत वाली कंघी लीजिए, नीचे सिरों से शुरू करके ऊपर जड़ों की तरफ़ आइए। पतली प्लास्टिक कंघी को गीले बालों में जड़ से नीचे तक खींचेंगे तो वो बाल भी निकल आएँगे जो एक महीना और टिकते।
Wash the comb itself once a week. Also loosen the ponytail — tight tying at the same spot every day thins the hairline permanently over years. कंघी को भी हफ़्ते में एक बार धोइए। और चोटी ढीली बाँधिए — रोज़ एक ही जगह कसकर बाँधने से सालों में हेयरलाइन हमेशा के लिए पतली हो जाती है।
5. Protein and iron on the plate5. थाली में प्रोटीन और आयरन
Hair is protein. If the diet is mostly rice and roti with very little dal, egg, milk, paneer or fish, hair is the first place the body economises — it is not a vital organ. Iron matters just as much, and low iron is very common in women here. Green vegetables, jaggery, dates, chana. बाल प्रोटीन से बनते हैं। अगर खाने में ज़्यादातर चावल-रोटी है और दाल, अंडा, दूध, पनीर या मछली बहुत कम, तो शरीर सबसे पहले बालों में कटौती करता है — बाल ज़रूरी अंग नहीं हैं। आयरन उतना ही ज़रूरी है, और यहाँ महिलाओं में आयरन की कमी बहुत आम है। हरी सब्ज़ी, गुड़, खजूर, चना।
Two more: drink water even when the weather is cool and you do not feel thirsty, and sleep. Hair-fall from three months of bad sleep and stress shows up exactly now. दो बातें और: मौसम ठंडा हो और प्यास न लगे तब भी पानी पीजिए, और नींद पूरी कीजिए। तीन महीने की ख़राब नींद और तनाव का असर बालों पर ठीक अभी दिखता है।
When to stop trying home remediesघरेलू नुस्खे कब बंद कर दें
Come in — or see a doctor — if the scalp is itchy and flaking despite anti-dandruff shampoo, if there are round bald patches, if the parting is visibly widening, or if the fall has not slowed after eight weeks of doing all of the above. At the salon we look at the scalp first and only then talk about treatment. Sometimes the answer is a course of hair-fall treatment sittings; sometimes it is a blood test for iron and thyroid, and we will say so. सैलून आइए — या डॉक्टर को दिखाइए — अगर एंटी-डैंड्रफ शैम्पू के बाद भी खुजली और पपड़ी है, अगर गोल-गोल गंजे चकत्ते हैं, अगर माँग चौड़ी होती दिख रही है, या ऊपर की सब बातें आठ हफ़्ते करने के बाद भी झड़ना कम नहीं हुआ। सैलून में हम पहले स्कैल्प देखते हैं, उसके बाद ही ट्रीटमेंट की बात करते हैं। कभी जवाब हेयर-फॉल ट्रीटमेंट की सिटिंग्स होता है; कभी आयरन और थायरॉइड की जाँच — और हम वही बता देंगे।