Open 7 days · till 9 PM सातों दिन खुला · 9 PM तक
Jyoti Family Salon Unisex · Chapra, Biharयूनिसेक्स · Chapra, Bihar

HomeहोमBeauty tipsब्यूटी टिप्स

From our stylistsहमारे स्टाइलिस्ट से

How long does keratin actually last? केराटिन असल में कितने दिन चलता है?

Three to five months, not a year — and what you do in the first 72 hours decides which end of that range you get. तीन से पाँच महीने, साल भर नहीं — और पहले 72 घंटे तय करते हैं कि कितने दिन टिकेगा।

The honest answer is three to five months. Anyone promising a year is selling you something. Where you land in that range depends less on the product and more on what happens in the three days after you leave the chair, and on how you wash your hair for the rest of the season. सच्चा जवाब है तीन से पाँच महीने। जो साल भर का वादा करे, वो कुछ बेच रहा है। इन तीन-पाँच महीनों में आप कहाँ पहुँचेंगे, ये प्रोडक्ट से कम और इस बात से ज़्यादा तय होता है कि कुर्सी से उठने के बाद के तीन दिन क्या किया, और उसके बाद बाल कैसे धोए।

What keratin actually doesकेराटिन असल में करता क्या है

It does not change the structure of your hair permanently. A keratin treatment coats and fills the hair shaft, then heat from the flat iron seals that coating in. Frizz drops, the hair dries faster and takes half the styling time. But it is a coating — and every wash takes a little of it away. That is why it fades gradually instead of growing out in a hard line. ये बालों की बनावट हमेशा के लिए नहीं बदलता। केराटिन ट्रीटमेंट बाल की परत पर चढ़कर उसे भरता है, फिर फ़्लैट आयरन की गर्मी उस परत को सील कर देती है। फ़्रिज़ ख़त्म, बाल जल्दी सूखते हैं और स्टाइल करने में आधा वक़्त लगता है। लेकिन है ये परत ही — और हर धुलाई में थोड़ी-थोड़ी उतरती है। इसीलिए ये धीरे-धीरे हल्का होता है, कट की तरह साफ़ लाइन में नहीं उतरता।

Keratin, smoothening and rebonding are not the same. Keratin reduces frizz and keeps your natural wave, softer. Smoothening relaxes the wave further. Rebonding chemically breaks and reforms the bonds to make hair poker-straight — it is permanent on the treated length and grows out with a visible line. Ask which one you are actually being given. केराटिन, स्मूदनिंग और रीबॉन्डिंग एक चीज़ नहीं हैं। केराटिन फ़्रिज़ कम करता है और आपकी नैचुरल लहर बनी रहती है, बस नरम हो जाती है। स्मूदनिंग लहर को और सीधा करती है। रीबॉन्डिंग बालों के बॉन्ड को केमिकल से तोड़कर दोबारा जोड़ती है और बाल एकदम सीधे हो जाते हैं — जिस हिस्से पर हुआ वो हमेशा वैसा रहेगा और साफ़ लाइन के साथ बढ़ेगा। पूछिए कि आपको दिया क्या जा रहा है।

The first 72 hours decide everythingपहले 72 घंटे सब तय करते हैं

The coating is still setting. For three days: परत अभी जम रही होती है। तीन दिन तक:

  • No washing, no getting caught in the rain, no swimming.न धोना, न बारिश में भीगना, न स्विमिंग।
  • No tying, no clips, no bun, no tucking behind the ear — any bend sets a permanent kink.न बाँधना, न क्लिप, न जूड़ा, न कान के पीछे करना — जहाँ मुड़ेंगे वहाँ निशान पड़ जाएगा।
  • No sweating heavily at the scalp. Skip the gym if you can.स्कैल्प पर ज़्यादा पसीना नहीं। हो सके तो जिम टाल दीजिए।
  • Sleep with hair open and straight, on a smooth pillow cover.बाल खुले और सीधे रखकर सोइए, चिकने तकिए के कवर पर।

Break one of these on day one and you can lose a month of the result. We tell every client this before starting, and we would rather you book the treatment for a day when the next three are manageable. पहले दिन इनमें से एक भी तोड़ दिया तो नतीजे का एक महीना कम हो सकता है। हम हर क्लाइंट को शुरू करने से पहले यही बताते हैं, और चाहते हैं कि आप ट्रीटमेंट उस दिन कराएँ जब अगले तीन दिन आराम से निकल जाएँ।

Sulphate-free shampoo is not optionalसल्फ़ेट-फ़्री शैम्पू ज़रूरी है, शौक़ नहीं

Sulphates strip the coating. A regular shampoo will take three to four months of treatment off in about six weeks — this is the single most common reason keratin "did not last" for someone. Check the bottle for sodium lauryl sulphate or sodium laureth sulphate. Salt in hair masks does the same thing. सल्फ़ेट परत उतार देता है। आम शैम्पू तीन-चार महीने के ट्रीटमेंट को छह हफ़्ते में ख़त्म कर देगा — किसी का केराटिन "नहीं चला" तो सबसे आम वजह यही होती है। बोतल पर सोडियम लॉरिल सल्फ़ेट या सोडियम लॉरेथ सल्फ़ेट देख लीजिए। हेयर मास्क में नमक भी वही काम करता है।

Also: wash with lukewarm water rather than hot, and cut down to two washes a week if you can. और: गरम की जगह गुनगुने पानी से धोइए, और हो सके तो हफ़्ते में दो बार पर आ जाइए।

What shortens itक्या इसे जल्दी ख़त्म करता है

  • Hard water. Common in Chapra, and it dulls the finish faster than anything else on this list.खारा पानी। छपरा में आम है, और इस लिस्ट की किसी भी चीज़ से ज़्यादा तेज़ी से चमक उतारता है।
  • Chlorine. Swimming weekly will cut the life roughly in half.क्लोरीन। हर हफ़्ते स्विमिंग से उम्र लगभग आधी रह जाएगी।
  • Very fine or very damaged hair holds the coating for less time than thick, healthy hair.बहुत पतले या बहुत ख़राब बाल मोटे, सेहतमंद बालों के मुक़ाबले परत कम समय रखते हैं।
  • Daily heat styling on top of the treatment. You should not need it — that is the point of the treatment.रोज़ हीट स्टाइलिंग। ट्रीटमेंट के बाद ज़रूरत ही नहीं पड़नी चाहिए — मतलब ही यही है।

Colour first, or keratin first?पहले कलर या पहले केराटिन?

Colour first, keratin at least two weeks later — never the same day. Keratin over fresh colour can lift the shade a little, and doing both in one sitting is hard on the hair. If you are planning both before a wedding, tell us the wedding date and we will schedule them in the right order with enough gap. पहले कलर, केराटिन कम से कम दो हफ़्ते बाद — एक ही दिन कभी नहीं। ताज़े कलर पर केराटिन शेड को थोड़ा हल्का कर सकता है, और एक ही सिटिंग में दोनों बालों पर भारी पड़ता है। शादी से पहले दोनों कराने हैं तो हमें शादी की तारीख़ बता दीजिए, हम सही क्रम में और सही गैप के साथ प्लान कर देंगे।

Is it for you?आपके लिए सही है या नहीं?

Keratin suits frizzy, wavy, dry or unmanageable hair. It is not a repair treatment for badly damaged hair, and it is not for someone who wants poker-straight hair — that is a different service and we will tell you so. Send us a photo of your hair on WhatsApp and we will tell you honestly whether it is worth your money, including when the answer is no. केराटिन फ़्रिज़ी, लहरदार, रूखे या न सँभलने वाले बालों के लिए है। ये बहुत ख़राब बालों की मरम्मत का इलाज नहीं है, और जिन्हें एकदम सीधे बाल चाहिए उनके लिए भी नहीं — वो अलग सर्विस है और हम आपको बता देंगे। व्हाट्सएप पर बालों की फोटो भेजिए, हम साफ़ बता देंगे कि आपके पैसे इसमें लगाने चाहिए या नहीं — जवाब "नहीं" हुआ तो वो भी बता देंगे।

Not sure what your hair or skin needs? Send us a photo and we'll tell you straight. समझ नहीं आ रहा कि बालों या स्किन को क्या चाहिए? फोटो भेजिए, हम साफ़-साफ़ बता देंगे।

Ask about keratin for your hair अपने बालों के लिए केराटिन पूछें

Read nextआगे पढ़ें